Homeहमर बिलासपुरजिला कलेक्टर अवनीश शरण के पिता लोकेश शरण ने कोनी स्थित स्वामी...

जिला कलेक्टर अवनीश शरण के पिता लोकेश शरण ने कोनी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में जाकर ली बच्चों की क्लास, वहीं शाला परिसर में लगाए पौधे।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोनी में जिले के कलेक्टर अवनीश शरण के पिता लोकेश शरण पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल के बच्चों को हैंड राइटिंग सुधारने की कला सिखाई। यहां उन्होंने सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चो की क्लास ली और उन्हें अपने हैंड राइटिंग को सुधार कर परीक्षा में अच्छे अंक लानें का गूढ़ सिखाया। साथ ही शाला परिसर में नीम के पौधे भी लगाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हे बच्चो को पढ़ाने का और उन्हें नई नई चीजे सिखाने की हॉबी है और इसी क्रम में वे इस स्कूल के बच्चों को सुंदर राइटिंग बनाने की कला सिखाने आए है। उन्होंने बच्चो से कहा कि गांधी जी ने भी कहा है कि खराब हैंड राइटिंग अपूर्ण शिक्षा की निशानी है। राइटिंग खराब होने से हमारी कॉपी जांचने वाला भी हमे कम नंबर देता है वही हम जब सुंदर लिखते है तो कॉपी चेक करने वाला हमे अच्छे नबर देते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments