जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव पर दिया विशेष जोर, स्कूल खुलने से पहले कराए मरम्मत और रंगरोगन का कार्य।

प्रदेश में 18 जून से स्कूलों के पट खुल जाएंगे। इस दौरान बच्चों को नया अनुभव होगा। कैंपस की दीवार और कक्षाओं में स्वतंत्रता सेनानियों से परिचय होगा। रंग रोगन और साफ सफाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव पर विशेष जोर दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने परिसरों की स्थिति का निरीक्षण करें और आवश्यक मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करें। मरम्मत कार्यों के तहत मुख्य रूप से छतो की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था की जांच और सुधार, कक्षाओं की दीवारों और फर्श की मरम्मत एवं शौचालय की साफ सफाई और मरम्मत पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कई स्कूलों में छत से पानी टपकने की समस्या होती है। जो बरसात के मौसम में गंभीर रूप से बढ़ सकती है। इसमें सुधार किया जाएगा। सभी स्कूलों में रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। जिससे बच्चों को एक अच्छा वातावरण मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles