Homeहमर बिलासपुरजिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन...

जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई। जिला परिवहन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था शिविर

जिला परिवहन विभाग की टीम के साथ मिलकर शिक्षण सत्र की शुरुआत के पहले जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया। आयोजित शिविर में जिले के कुल 72 स्कूली बस/छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 04 चालकों को आंखों से संबंधित समस्या थी जिन्हें हायर सेंटर सिम्स अस्पताल बिलासपुर जाने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 09 स्कूल वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मापदंड यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर 5900/₹ का समन शुल्क लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार में वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments