
बलौदाबाजार जिले में पहली बार जिला पुलिस द्वारा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को इंडोर स्टेडियम में किया गया। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता और जनप्रतिनिधियों ने किया।

एसपी भावना गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज एकाग्रता का खेल है, जिसमें हर खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। प्रतियोगिता में दो आयु वर्गों 15 वर्ष से कम और 15 वर्ष से अधिक में कुल 200 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। सात राउंड तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।


