जिले में सड़क मरम्मत तेज, दिसंबर तक सभी काम पूरे करने का लक्ष्य49.5 किमी मार्गों पर बीटी पेच रिपेयर जारी, कई सड़कों का काम पूरा

बिलासपुर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत और बीटी पेच रिपेयर कार्य तेजी से चल रहे हैं। विभाग ने सभी प्रमुख मार्गों को दिसंबर अंत तक दुरुस्त करने का लक्ष्य तय किया है।कोनी उपसंभाग में बिलासपुर–रतनपुर फोरलेन, खमतराई–बैमा–नगोई और कोनी–बिरकोना सहित 49.5 किलोमीटर सड़कों पर रिपेयर किया जा रहा है।

कई मार्गों पर मरम्मत का बड़ा हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है।उपसंभाग क्रमांक 1 एवं 2, बिल्हा और मस्तुरी विधानसभा क्षेत्रों में भी दर्जनों प्रमुख मार्गों पर बीटी पेच रिपेयर जारी है, जिनमें डीपी वर्मा मार्ग, कुदुदंड-मंगला, बरतोरी-दगोरी, मल्हार-चिल्हाटी, सीपत-बलौदा और अन्य जिले मार्ग शामिल हैं। विभाग का कहना है कि मरम्मत पूर्ण होने के बाद आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles