Homeहमर बिलासपुरजिस गांव में पुलिस ने मारा था छापा, अब वही लोग बोले...

जिस गांव में पुलिस ने मारा था छापा, अब वही लोग बोले नहीं बनाएंगे अवैध शराब ,सेमरिया में पुलिस अधीक्षक ने कराया सबरिया समाज से संकल्प, अब करेंगे स्वरोजगार

जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब गांव में बदलाव की पहल शुरू हो गई है। जिले के एसपी विजय कुमार पांडे स्वयं गांव पहुंचे और SDOP प्रदीप कुमार सोरी व जनप्रतिनिधियों के साथ सबरिया समाज के लोगों की बैठक ली। इस दौरान ग्रामीणों ने मिलकर शराब न बनाने और न बेचने की शपथ ली।एसपी पांडे ने ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि समाज के कई लोगों को बिहान कार्यक्रम के तहत जोड़ा गया है, जहां उन्हें गेंदा की खेती, डिटर्जेंट निर्माण और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी 5 नवंबर को पामगढ़ सामुदायिक भवन में स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसपास के लोगों को भी रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments