जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार।

जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से टीम ने 1 लाख रुपये कीमती 6 मोबाइल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। जीआरपी प्रभारी बीएन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों गुजरात के रहने वाले एक व्यापारी का 52,000 रुपये कीमती आईफोन चोरी हो गया था।

जिसकी शिकायत व्यापारी ने गुजरात पहुंचकर रेलवे पुलिस में दर्ज कराई थी। मामला बिलासपुर मंडल अंतर्गत का था इसलिए गुजरात से शून्य में डायरी बिलासपुर जीआरपी को फॉरवर्ड किया गया था। इस तरह आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोबाइल चोर की पता तलाश कर जांजगीर- चाम्पा निवासी बलराज साहिस उर्फ राहुल को धर दबोचा और आरोपी के कब्जे से टीम ने एक लाख रुपये कीमती छह नग मोबाइल बरामद कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय पेश कर दिया है। पकड़ा गया मोबाइल चोर का एक अन्य साथी भी है जो बलराज के साथ ट्रेनों से यात्रियों का पलक झपकते ही मोबाइल चोरी कर लेते थे। फरार आरोपी की भी तलाश जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles