Homeहमर बिलासपुरजीआरपी की एंट्री क्राइम की टीम प्लेटफार्म में जांच पड़ताल के दौरान...

जीआरपी की एंट्री क्राइम की टीम प्लेटफार्म में जांच पड़ताल के दौरान पुलिस यूनिफॉर्म में गांजा तस्करी करने वाले को धर दबोचा।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ औऱ रेलवे पुलिस को ट्रेन से लेकर स्टेशन और प्लेटफार्म की हर गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सघन जांच के भी निर्देश है। इसी कड़ी में जीआरपी की एंट्री क्राइम की टीम प्लेटफार्म में जांच पड़ताल के दौरान पुलिस यूनिफॉर्म में गांजा तस्करी करने वाले को धर दबोची। बता दें कि जीआरपी की एंटी क्राइम टीम के सदस्य अपराधियों के सामने दीवार बनकर खड़े हुए हैं। टीम के सदस्य आरक्षक मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी जोनल स्टेशन की जांच कर रहे थे। चेकिंग के दौरान टीम को प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर पुलिस फोर्स के ड्रेस में बैग लेकर बैठे एक व्यक्ति पर संदेह हुआ।टीम ने उससे सामान्य पूछताछ की। इसमें उसने अपना नाम कल्पेश पाटिल धुली मुंबई निवासी बताया।

वह ट्रेन के इंतज़ार में बैठा था।पूछताछ में उसने पहले खुद को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फ़ोर्स में होना बताया। इसके बाद टीम उसे फोर्स का जवान ही समझ बैठी। लेकिन जब उसके पास रखे पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अंदर से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। उसने टीम पर कार्रवाई ना करने का दबाव भी बनाया। लेकिन टीम के सदस्यों ने किसी की नही सुनी और उसे 2 लाख रुपये कीमती 10 किलो गांजे के साथ थाने लेकर पहुंचे। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह गांजा ओड़िशा से मुंबई लेकर जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments