Homeहमर बिलासपुरलिफ्ट बंद करने, घटिया खाना और मेडिकल सुविधाएं न होने जैसे मुद्दों...

लिफ्ट बंद करने, घटिया खाना और मेडिकल सुविधाएं न होने जैसे मुद्दों को लेकर एक बार फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने रात भर मचाया हंगामा।

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के साथ मिलकर शुक्रवार की रात प्रदर्शन करते हुए हॉस्टल के बाहर जमकर हंगामा मचाया। छात्राओं ने कहा कि नेक टीम को दिखाने के लिए चार मंजिला हॉस्टल में लिफ्ट शुरू किया गया था, जिसे एक सप्ताह में ही बंद कर दिया गया है। मेंस में टेंडर और घटिया खाना देने के साथ ही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने जैसी मांगों को लेकर छात्राएं रात दो बजे तक पद्रर्शन करती रहीं। यूनिवर्सिटी में आयोजित जिला प्रशासन के स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जाने से वार्डन ने हॉस्टल की छात्राओं को रोक दिया, जिससे नाराज छात्राएं अव्यवस्था सहित अपनी लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग करती हुईं हंगामा मचाने लगी, जिसके बाद छात्राओं ने हॉस्टल का गेट तोड़ दिया और नारेबाजी करती हुईं बाहर निकल गईं। यहां सुबह 3.30 बजे तक छात्राओं के साथ छात्र भी धरना-प्रदर्शन करते रहे।

हॉस्टल की छात्राओं का कहना है कि यहां वार्डन हिटलर जैसा बर्ताव करती हैं। उनकी तानाशाही रवैए से छात्राएं परेशान हैं। शुक्रवार की शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में जिला प्रशासन ने स्वीप मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें “स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम” कार्यक्रम था। इसमें स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। लेकिन, बिलासा देवी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को वार्डन ने कार्यक्रम में जाने नहीं दिया। नेक की टीम को दिखाने शुरू किया लिफ्ट, अब बंद कर दिया गया है, इससे नाराज छात्राएं शुक्रवार की रात आक्रोशित हो गई और हॉस्टल की समस्याओं और अपनी पुरानी मांगों को लेकर हॉस्टल का गेट तोड़कर बाहर आ गईं, जिसके बाद छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान छात्राएं यूनिवर्सिटी प्रबंधन और हॉस्टल की अव्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी करती रहीं। उनके साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं छात्र भी हंगामा मचाते हुए धरने पर बैठ गई। कुलपति बाहर हैं और प्रभारी कुलपति प्रो. अमित सक्सेना, रजिस्ट्रार सहित अफसर मिलकर भी आंदोलन खत्म कराने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। हालांकि, प्रभारी कुलपति और रजिस्ट्रार सहित अफसर मौके पर पूरी रात मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments