जुआरियों और अवैध शराब पर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई छापेमारी में पांच जुआरी गिरफ्तार, 100 बोरी महुआ लाहन नष्ट

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ और अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई जारी है। थाना मुलमुला पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम नारियारा से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से ₹7,000 नगद और 52 पत्ते ताश बरामद किए गए। इसके अलावा एक आरोपी गणेश कुमार को 6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना बम्हनीडीह और बिर्रा पुलिस ने ग्राम गोमदा और करनौद में छापेमारी कर लावारिस हालत में मिली 100 बोरी महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया। पुलिस को शराब बनाने में उपयोग होने वाला तबेला और चूल्हा भी मिला जिसे नष्ट किया गया। इन कार्रवाइयों में एएसपी उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी यदुमणि सिदार और थाना प्रभारी पारस पटेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles