हर साल की तरह इस साल भी जेके इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर इंजीनियर्स डे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स तैयार किये।वहीं इंजीनियर डे को खास बनाते हुए जेके प्रबंधन के निर्देश पर कालेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी रंगारंग आयोजन किया गया।जेके इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन के खान ने कहा कि एम. विश्वेश्वरैया भारतीय इंजीनियरिंग जगत के महान स्तंभ थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से असंभव कार्य भी संभव किए जा सकते हैं।


उन्होंने कहा कि इंजीनियरों का कार्य केवल तकनीकी समस्याओं को हल करना ही नहीं है, बल्कि समाज के कल्याण के लिए नई सोच विकसित करना भी है।उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी पढ़ाई और परियोजनाओं में नवाचार को प्राथमिकता देकर देश की प्रगति में योगदान दें।इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को इंजीनियर डे की शुभकामनाएं भी दी।किसी भी देश के रीढ़ कहे जाने वाले इंजीनियर्स को सम्मान देने और उनके कार्यों के लिए उनकी सराहना करने के लिए पूरा देश इंजीनियर डे के रूप में मनाता है।इसलिए यह खास दिन देश के सभी इंजीनियर को समर्पित होता है जिनके योगदान से देश को एक नई उर्जा मिलती है। हर साल इंजीनियर्स डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1860 में देश के महान इंजीनियर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। इन्होंने देश की रचना कर भारत को एक नया रुप दिया है, जिसे शायद ही कोई भूला पाए।


कार्यक्रम को खास बनाते हुए जेके कॉलेज परिसर में प्रबंधन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।जहां सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।इंजीनियर डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कोलकाता में हाल ही में हुए महिला डॉ के रेप के बाद निर्मम हत्या को दर्शाते हुए उसपर भी पेशकश दी।वहीं बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ जैसे प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों ने बेटी बहन और महिलाओं से सम्बंधित खास सन्देश भी दिया।ये दिन देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए मनाया जाता है।


इसी क्रम में बिलासपुर के एक मात्र जेके इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में भी देश के महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के याद में इंजीनियर डे मनाया गया।जहां सुबह से शाम तक कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट भी आसपास के लोगों को सुनाई देती रही।इंजीनियर डे कार्यक्रम को सफल बनाने में के खान,, सेक्रेटरी डॉक्टर इरशाद खान,,डायरेक्टर आशीष सिंह,,प्राचार्य डॉ योगेश पुनेकर,,डॉक्टर विभोर जैन,,डॉ मोहम्मद अयाज,,प्रणव तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं जेके कॉलेज के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




