विवेकानंद नगर वार्डवासियों ने जर्जर सुविधाओं को लेकर निगम कार्यालय का किया घेराव

विवेकानंद नगर वार्ड की मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे वार्ड वासियों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय का घेराव कर दिया ।कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था दुरुस्त करने निवेदन किया है ।ज्ञापन में बताया गया है कि विवेकानंद नगर वार्ड क्रमांक 48 में जर्जर रोड, नाली और बिजली की समस्या काफी समय से है ।इसके लिए वार्ड पार्षद, निगम प्रशासन जिला प्रशासन समेत सभी अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। उसके बावजूद भी हालत जस की तस है।

मजबूरन महिलाओं को निगम कार्यालय पहुंचना पड़ा ,उन्होंने बताया कि कॉलोनी तक जाने वाला पहुंच मार्ग इतना जर्जर है कि उसमें आए दिन बच्चे बुजुर्ग गिर कर घायल हो रहे हैं, उन्होंने बताया कि निगम कमिश्नर ने एक माह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी यदि व्यवस्था नहीं बनती तो सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles