जेष्ठ नागरिक संघ एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में चेतना अभियान के तहत साइबर की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन।

जेष्ठ नागरिक संघ एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में चेतना अभियान के तहत साइबर की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बृहस्पति बाजार स्थित अनुभव भवन में संपन्न हुआ। इसमें भारतीय न्याय संहिता के तहत नए कानून की जानकारी दी गई। ताकि लोग नए कानून को जान सके। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों को साइबर फ्रॉड के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से बताया कि साइबर फ्रॉड में इतनी बढ़ोतरी हो गई है कि लोग केवल फोन करके आपका डाटा हैक कर सकते हैं। इसलिए हमेशा सतर्क रहें और कभी किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी ना दें क्योंकि इससे आपकी जिंदगी भर की जमा पूंजी 1 मिनट में ही कोई साइबर फ्रॉड के जरिए लूट कर ले जा सकता है।

कार्यक्रम के जरिए लोगों को साइबर फ्रॉड के विषय में जागरूक किया गया। ताकि आगे चलकर लोग इसमें सावधानी बरत सके। वही अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि क्योंकि हमारा वरिष्ठ नागरिक संघ है। जिसमें ज्यादातर रिटायर्ड लोग हैं जिसकी वजह से यहां लोगों को मोबाइल फोन की उतनी जानकारी नहीं है और कई लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए हम संघ के और बाकी सभी लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी उमेश कश्यप, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एएसपी यातायात नीरज चंद्राकर, सीएसपी उमेश गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles