जेसीबी की लापरवाही से बीजेपी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान पानी सप्लाई करने वाला प्रमुख पाइपलाइन फूटा।

शहर में बिना किसी के गाइडलाइन और बगैर मापदंड के चल रहे नाला और नाली निर्माण की वजह से इन दिनों शहर में जगह-जगह पाइपलाइन फूटने की समस्या आम हो गई है। पिछले कुछ दिनों से नाला और नाली निर्माण कार्य के लिए जिस तरह से जेसीबी से ठेकेदारों के द्वारा बिना कोई मापदंड औऱ बगैर गाइडलाइन के शहर भर में खुदाई की जा रही है उससे शहर में जगह-जगह पाइपलाइन फूटने की समस्या निर्मित हो रही है। इसी तरह गुरुवार की दोपहर पुराने बस स्टैंड से बीजेपी कार्यालय जाने वाले मार्ग में जेसीबी से लापरवाही पूर्वक नाला निर्माण कार्य होने के चलते क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाला प्रमुख पाइपलाइन फूट गया और दिनभर फव्वारे की शक्ल में पानी व्यर्थ होता रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles