Homeहमर बिलासपुरज्वाली पुल के किनारे बने व्यवसायिक परिसर पर नहीं हुई अब तक...

ज्वाली पुल के किनारे बने व्यवसायिक परिसर पर नहीं हुई अब तक कार्यवाही

शहर में अवैध निर्माण को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। क्योंकि देखा जा रहा है कि शहर के अंदर कई स्थानों में लोग नगर निगम के नियमों की अनदेखी कर निर्माण कर रहे हैं जिसके विरुद्ध पिछले दिनों नगर निगम के द्वारा अभियान भी चलाया गया था लेकिन इस दौरान निर्माण कर्ताओं ने नगर निगम से निर्माण हटाने को लेकर समय मांगा था जिसके बाद निगम ने इन्हें सप्ताह भर का समय दिया था परंतु लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी आज भी यह सभी निर्माण इन स्थानों पर यथावत है।

जो दर्शाता है कि नगर निगम के द्वारा किस तरह से इन अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए पुख्ता समय दिया जा रहा है जबकि जवाली पुल के बगल में कमर्शियल उपयोग के लिए किसी भी तरह का कोई नियम निर्धारित नहीं है लेकिन फिर भी लोग यहां व्यवसायिक परिसर का निर्माण कर रहे हैं जिस पर नगर निगम के द्वारा सख्त कदम उठाने की बात कही जाती है परंतु अब जो स्थिति नजर आ रही है वह दर्शा रहा है कि नगर निगम इस मामले को देखकर भी अनदेखा करना चाहता है। नगर निगम आयुक्त का मानना है कि क्योंकि निर्माण कर्ताओं ने नगर निगम से कुछ समय दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए मांगे हैं ऐसे में उन्हें समय दिया गया है अगर इस सप्ताह में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो नगर निगम अपनी कार्रवाई करेगी फिलहाल जिन लोगों ने अवैध रूप से यहां निर्माण किया है उनके सामग्रियों को जप्त किया गया है तो वही संतोष यादव जवाब नहीं मिलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments