ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश कर भागने वाले चोर को राहगीरों ने धर दबोचा, जमकर पिटाई करने के बाद किया पुलिस के हवाले।

थाना सरकंडा अंतर्गत ज्वेलरी शॉप से लूट की कोशिश कर रहे एक लुटेरे युवक को शॉप वाले और राह चलते लोगों ने धर दबोचा। लुटेरे युवक की जमकर खातिरदारी की गई और फिर उसे वैधानिक कार्यवाही के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

थाना सरकंडा अंतर्गत सीपत चौक के पास उस समय हड़कम्प मच गया। जब राह चलते लोगों को पता चला कि सीपत चौक स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में एक युवक द्वारा लूट का प्रयास किया गया है। हालांकि घटना को अंजाम देने से पूर्व ही दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस बीच राह चलते लोगों ने लूटेरे की जमकर खातिरदारी की और उसे सरकंडा पुलिस के हवाले के दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि पाली ग्राम चैतुरगढ़ का रहने वाला आरोपी युवक अतुल दास सरकंडा सीपत चौक स्थित कृष्ण ज्वैलरी शॉप के अंदर गया और वहां अलग-अलग सोने के गहने दिखाने की बात पर दुकान दार को गुमराह करते हुए सोने का दो टॉप्स लेकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि इसी बीच दुकान दार और राह चलते लोगों ने लुटेरे बाइक चालक को धर दबोचा और उसकी जमकर खातिरदारी करने के बाद उसे वैधानिक कार्यवाही के लिए सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया। सरकंडा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने का टॉप्स और उसकी बाइक जप्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

बहरहाल जिस तरह से सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपत चौक में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश की गई है उससे पुलिस की पुलिसिया व्यवस्था की पोल खुल गई है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब कोई अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर दिनदहाड़े किसी वारदात को अंजाम दे सकता है तो फिर ऐसे अपराधियों के रात में कितने हौसले बुलंद होंगे। हालांकि गनीमत थी कि लूटपाट के वारदात को अंजाम देते ही दुकानदारों और राह चलते लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles