Homeहमर बिलासपुरझल्फा-बदरा में समाधान शिविर धरमलाल कौशिक ने बांटे आयुष्मान कार्ड कीटनाशक स्प्रेयर...

झल्फा-बदरा में समाधान शिविर धरमलाल कौशिक ने बांटे आयुष्मान कार्ड कीटनाशक स्प्रेयर सुशासन तिहार के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झल्फा और ग्राम पंचायत बदरा में मंगलवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड वितरित किए, जिससे वे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकें।धरम लाल कौशिक ने किसानों को फसल पर कीटनाशक छिड़काव के लिए स्प्रेयर मशीन भी वितरित की। उन्होंने कहा कि इससे कृषकों को खेती में सहूलियत मिलेगी और उत्पादकता बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि यह शिविर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पारदर्शिता, तत्परता और संवाद ही सुशासन का मूल आधार हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को सीधे शासन से जोड़ा जाए और जनहित को सर्वोपरि रखा जाए। सुशासन तिहार इसी सोच का प्रतिबिंब है।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और त्वरित समाधान प्राप्त किया। धरमलाल कौशिक ने भरोसा दिलाया कि बिल्हा क्षेत्र के हर गांव में इस तरह शिविर आयोजित कर शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments