गुरुवार दोपहर थाना सिटी कोतवाली के सामने उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब यहां खड़े टाटा नैनो कार में अचानक आग लग गई।टाटा नैनो से जैसे ही आसपास के व्यापारियों ने धुंआ उठता देखा तत्काल उन्होंने इसकी सूचना थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दी और खुद से ही चार पहिया वाहन पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास आरंभ कर दिया।हालांकि कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इस घटना के चलते थाना सिटी कोतवाली के सामने व्यापारियों और राहगीरों के बीच हड़कंप मच गई।सारे लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।इससे रास्ते मे जाम भी निर्मित हो गयी।हालांकि मौके पर तैनात सिटी कोतवाली पुलिस ने रास्ता क्लियर कराया।आगजनी की घटना पर व्यापारियों ने सूझबूझ से काबू पा लिया जिसके चलते चार पहिया वाहन भी बच गयी और बड़ा हादसा भी टल गया।




