सिरगिट्टी में रंजिश के चलते व्यापारियों पर रॉड-डंडे से हमला, दो घायल

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। ऐसा कोई दिन नही जाता जब यहां से चाकूबाजी,,मारपीट जैसी खबरें सुर्खियां ना बटोरे।जिस तरह से सिरगिट्टी क्षेत्र में अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर सिलसिले वार वारदात को अंजाम दे रहे है,,उससे लगता है कि यहां के थानेदार एवं जिम्मेदार पुलिस कर्मियों से सिरगिट्टी क्षेत्र की कानून व्यवस्था नही सम्भल रही है।फिर से यहां सब्जी एवं फल मंडी से व्यापारियों को रॉड एवं डंडे से बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।घटना में घायलों को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।जानकारी मिली कि सब्जी विक्रेता राम कुमार साहू और कछवाहा परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की स्थिति लम्बे समय से निर्मित थी।जिसने अचानक हिंसा का रूप ले लिया ।सिम्स में भर्ती घायलों ने बताया कि सब्जी मंडी में थोक सब्जी विक्रेता रामकुमार साहू गौतम साहू और गोविंद साहू प्रकाश कुशवाहा के बेटे धीरज कुशवाहा से पुरानी रंजिश रखते हैं।

इसी को लेकर गुरुवार की सुबह रामकुमार साहू गौतम साहू और गोविंद साहू तथा दो अन्य लोगों के साथ थोक सब्जी विक्रेता दिनेश कुशवाहा के पास पहुंचे जहां उसे उसके छोटे भाई धीरज कुशवाहा को कहीं भी दिखने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए दिनेश कुशवाहा पर रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया । बीच बचाव के लिए पहुंचे दिनेश के पिता प्रकाश कुशवाहा की भी हमलावरों ने अधमरा होते तक पिटाई की। जैसे ही अन्य व्यापारी बीच बचाव के लिए दौड़े हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।जिसके बाद हमले में घायल दिनेश और प्रकाश कुशवाहा को व्यापारी इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे फिलहाल मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles