टिकरापारा के पोस्ट ऑफिस को मिला नया भवन होगी बेहतर सुविधा लगातार डाक सेवाओं में हो रहा विस्तार उपभोक्ताओं हो रहे लाभांवित

शहर के टिकरापारा का जर्जर हो चुका पोस्ट ऑफिस को कई दशक बाद नया भवन मिला। यहां काम करने वाले कर्मचारी और ग्राहक दोनों इस अव्यवस्था से परेशान थे। डाक विभाग इस इलाके मे किराए का भवन काफी समय से तलाश कर रहा था। करीब 40 साल पुराने जर्जर हालत में पहुच चुके पोस्ट ऑफिस को नया भवन नही मिल रहा था। पोस्टल विभाग की कई कोशिशो के बाद आखिरकार टिकरापारा जैसे पॉश एरिया में किराए का नया भवन मिल गया है। अब डाक सेवाएं इस नए स्थान से संचालित की जा रही है। महंगी संपति वाले इस क्षेत्र मे विभाग को कम किराया दर पर भवन नही मिलने का पेच फसा हुआ था। संभागीय डाक अधीक्षक ने बताया वे अपने ग्राहकों को बेहतर वातावरण मे डाक सुविधाये देने का लगातार प्रयास कर रहे है। खंडहर हो चुके भवन मे काम करते कर्मचारी दुर्घटना को लेकर भयभीत थे वे यहां आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा और जगह की कमी को लेकर भी चिंतित रहते थे। टिकरापारा मुख्य से लगा नया भवन न केवल सुरक्षित है बल्कि खुला और हवादार होने से ग्राहकों को सहूलियत है। विभाग ने यहां सभी ग्राहक सुविधाएं जल्दी मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles