Homeहमर बिलासपुरटिकरापारा में व्यावसायिक गोदाम में लगी भीषण आग, नगर निगम की लापरवाही...

टिकरापारा में व्यावसायिक गोदाम में लगी भीषण आग, नगर निगम की लापरवाही पर सवाल

दीपावली से पहले तोरवा क्षेत्र में रिहायशी इलाके में पटाखा गोदाम के चलते बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। वैसे ही घटना की पुनरावृत्ति टिकरापारा क्षेत्र में देखने को मिली। टिकरापारा वैशाली हाइट अपार्टमेंट के बगल वाली बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आवासीय बिल्डिंग का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाता है ,जहां मालगाड़ी में लोड कोयले को ढकने के लिए इस्तेमाल होने वाले तारपोलिन का गोदाम है जिसमें भीषण आग लग गई ।इसके चलते आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसी तरह से इस आग पर काबू पाया गया लेकिन यह घटना अपने पीछे बड़ा सवाल छोड़ गई है। क्योंकि नगर निगम को इससे पहले ही आगाह किया जा चुका था। बावजूद इसके उसने ध्यान नहीं दिया , जिसके चलते यह आगजनी की भीषण घटना हुई। यह आग क्यों लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments