ट्रक के कुचलने से मोटरसाइकल सवार की मौके में दर्दनाक मौत…

जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लिमडीपा के पास पेट्रोल भरा कर वापस जा रहे एक बाइक सवार की ट्रक से टक्कर हो गई जिसकी उसकी तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई लेकिन दुखद बात यह है कि मृतक के शव को एक कचरे की गाड़ी में भरकर ले जाया गया जो मानवता को शर्मसार करता है। नगर पंचायत चंद्रपुर थाने के पास एक सड़क दुर्घटना में कोयला ईंट का कार्य करने वाले एक व्यक्ति की जीवन लीला समाप्त हो गई।दरअसल थाने के पीछे रहने वाले संजू सिंह जो कोयला ईट का धंधा करता था। सुबह वह अपने मोटर साइकिल में पेट्रोल पंप लिमडीपा से पेट्रोल भरा कर वापस अपने घर आ रहा था। तभी अचानक रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जबरजस्त ठोकर मार दी। जहां मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में जो सबसे दुखद बाद सामने आई वह मानवता को शर्मसार करती है।क्योंकि व्यक्ति के शव को चंद्रपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा नगर पंचायत चंद्रपुर के कचरा गाड़ी में पोस्टमार्टम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा गया। जो इंसान के अंतिम दिनों के लिए बेहद ही दुखद रहा। शासन प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि चंद्रपुर में यह पहली घटना नहीं है एक्सीडेंटल केस में शव को कई बार कचरा वाहन पर ही लेकर पोस्टमार्टम कक्ष तक ले जाते देखा गया है। लिहाजा चंद्रपुर प्रशासन को भी कम से कम एक शव वाहन रखना चाहिए जिससे अंतिम दिनों में तो इस तरह की व्यवस्था का सामना लोगों को ना करना पड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles