ट्रक से टकराकर तीन गौवंशों की मौत चालक फरार,बजरंग दल और गौ सेवकों ने किया चक्का जाम, भारी जाम से यातायात प्रभावित

रायगढ़ जिले के ग्राम भगवानपुर के पास जिंदल मार्ग पर मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने तीन गौवंशों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित गौ सेवकों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।चक्का जाम के चलते जिंदल प्लांट की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आरोपी चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर कोतरा रोड थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि वाहन मालिक तत्काल मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बीच पुलिस जाम हटवाने और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles