ट्रेनों से फैल रहा नशे का जहर, बिलासपुर पुलिस ने दबोचा अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली-हरियाणा से एमडीएमए तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब

बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिल्ली और हरियाणा से खतरनाक ड्रग्स एमडीएमए ट्रेनों के ज़रिए छत्तीसगढ़ तक पहुंचा रहा था। सिविल लाइन, रतनपुर और एसीसीयू की टीमों ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर देशभर में फैले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। दिल्ली से बिलासपुर तक ट्रेनों के ज़रिए नशे का जाल फैलाया जा रहा था, लेकिन बिलासपुर पुलिस की मुस्तैदी ने इस खेल को खत्म कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्कल एक्सप्रेस से एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। उसलापुर स्टेशन पर घेराबंदी कर पुलिस ने हरियाणा के प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एमडीएमए जैसा खतरनाक नशा बरामद किया गया।पूछताछ में प्रदीप ने खुलासा किया कि ये ड्रग्स उसे दिल्ली निवासी शुभम ने दिए थे। इसके बाद पुलिस ने रतनपुर के पास एक कार को घेरकर शुभम समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से भी भारी मात्रा में एमडीएमए मिला, जिससे गिरोह की बड़ी साजिश सामने आई।इसी दौरान पुलिस को एक और सूचना मिली कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक और युवक ड्रग्स लेकर आ रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान राजस्थान निवासी विवेक कुमार को हिरासत में लिया गया। उसके पास से भी एमडीएमए बरामद हुआ।

फिलहाल अब तक की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली से राजस्थान, हरियाणा, और छत्तीसगढ़ तक ट्रेनों के ज़रिए ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिसने नशे के नेटवर्क पर करारा वार किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles