ट्रेन रद्द : तीज त्यौहार के बीच सितंबर में 19 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेगी रद्द

तीज त्यौहार के बीच रेलवे ने एक बार फिर से 19 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सितंबर महीने मे सफर करना काफ़ी मुश्किल होगा। रेलवे मंडल की ओर से बताया गया कि पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन पर अधोसंरचना विकास के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 17 से 26 सितंबर तक आठ ट्रेनों को रद किया है। इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के विजयवाड़ा-काजीपेट-बलारशाह सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में नई लाइन कमीशनिंग का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए सितंबर और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक अलग अलग दिनों में कई ट्रेने रद्द करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इस दौरान इस रूट की 11 एक्सप्रेस ट्रेने रदद् रहेगी। रेल प्रशासन ने इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। वही रेल प्रबंधन ने यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

रेल प्रशासन का दावा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विभिन्न रेलवे जोन में लगातार काम चल रहा है। रेलवे का दावा है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी। इस काम के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित भी हुई है। अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles