ठंड बहुत बढ़ गई है, ऐसे में सड़क पर रहने वाली गायों की व्यवस्था, गौ सेवकों द्वारा किया जा रहा यह कार्य बेहद सराहनीय

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा की भावना के साथ सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। जहां एक ओर नगर निगम और प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आम नागरिकों के लिए अलाव की व्यवस्था की जा रही है, वहीं दूसरी ओर गौ पालकों और गौ सेवकों द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाली निराश्रित गायों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वर्तमान समय में रात्रिकालीन तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे ठंड का असर इंसानों के साथ-साथ पशुओं पर भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए गौ सेवकों द्वारा रात्रि के समय शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद गायों के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।गौ सेवकों का कहना है कि ठंड के मौसम में गायों और अन्य पशुओं की देखभाल करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनकी यह पहल न सिर्फ पशु प्रेम का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है। स्थानीय लोग भी इस कार्य की सराहना कर रहे हैं और सहयोग की अपील कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles