डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात: बिलासपुर एयरपोर्ट अब ऑल-वेदर संचालन के लिए तैयार, ऑल वेदर सुविधा से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, नहीं रद्द होंगी फ्लाइट्स

ऑल वेदर ऑपरेशंस की सुविधा मिलने के बाद अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर कोहरे, बारिश या खराब मौसम के कारण उड़ानों के रद्द होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी बिलासपुर एक भरोसेमंद गंतव्य के रूप में उभरेगा। बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C–VFR श्रेणी से उन्नत कर 3C–ऑल वेदर ऑपरेशंस यानी IFR श्रेणी में शामिल किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। यह निर्णय न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से एक मील का पत्थर माना जा रहा है।अब खराब मौसम, कोहरा या बारिश हवाई सेवाओं में बाधा नहीं बनेगी और यात्रियों को सालभर सुरक्षित और सुगम विमान सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस उन्नयन से बिलासपुर संभाग को देश के बड़े महानगरों से सीधे हवाई संपर्क मिलने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में नई रफ्तार आएगी।गौरतलब है कि इस उपलब्धि के पीछे हवाई सेवा संघर्ष समिति के लंबे समय से चल रहे धरना-प्रदर्शन और केंद्रीय राज्य मंत्री के सतत प्रयासों की अहम भूमिका रही है। वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा बिलासा देवी दाई कैंटीन और एयरपोर्ट विकास के लिए राशि उपलब्ध कराए जाने से भविष्य में बिलासपुर एयरपोर्ट के और विस्तार की राह भी खुल गई है।इस फैसले को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक में उत्साह है और शासन की इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles