डिलिवरी ब्वॉय से लूट का खुलासा, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई दो आरोपी व दो नाबालिग दबोचे गए, मोबाइल-नकदी बरामद

थाना सरकंडा क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ब्लिंकिट कंपनी के डिलिवरी ब्वॉय से मोबाइल फोन और 1000 रुपये नगद लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के साथ विधि से संघर्षरत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त मोटोरोला मोबाइल और नगद रकम भी बरामद कर ली गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू व सीएसपी सरकंडा के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपी आकाश केंवट और दीपक पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles