35.8 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

डीपी कॉलेज ने किया यूनिवर्सिटी प्रबंधन का घेराव नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की मांग कॉलेज की ऑटोनॉमस को जल्द करें बहाल

डीपी विप्र कालेज से छात्रों ने अटल यूनिवर्सिटी का घेराव करने पहुंची। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन का गेट बंद होने पर छात्रों की भीड़ वहीं धरने पर बैठ गई और नारेबाजी करने लगी। घंटेभर तक यूनिवर्सिटी में घेराव के साथ जमकर हंगामा मचा रहा। दरअसल डीपी विप्र कालेज को यूजीसी से आटोनामस की मान्यता प्रदान कर दी गई है, लेकिन कालेज को संबद्धता प्रदान करने वाली अटल यूनिवर्सिटी ने डीपी विप्र कालेज को आटोनामस कालेज घोषित किए जाने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। आटोनामस के मुद्दे को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और कालेज प्रबंधन के बीच विवाद बना हुआ था और यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जिसमें पिछले दिनों कोर्ट ने यूनिवर्सिटी की आपत्ति को खारिज कर दी थी, लेकिन उसके बाद भी यूनिवर्सिटी ने आटोनामस के संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

इसलिए कालेज के नाराज छात्रों की भीड़ आज आशीर्वाद पैनल के बैनर तले यूनिवर्सिटी का घेराव करने पहुंची थी। छात्रों की भीड़ नारेबाजी करते हुए मेनगेट से भीतर प्रवेश की वैसे ही पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस बीच प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर दिया गया, जिससे छात्र वहीं नारेबाजी करना और नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इसके बाद कुलपति से मुलाकात करते हुए छात्रों ने इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग करते हुए छात्रों को सुविधा देने की मांग रखी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles