डीपी विप्र महाविद्यालय में छात्र संघ ने ऑटोनॉमस के नाम पर गुमराह करने का लगाया आरोप।

डीपी विप्र महाविद्यालय में छात्र संघ ने ऑटोनॉमस के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है, इसे लेकर विश्वविद्यालय का घेराव भी कर दिया था, जबकि डीपी विप्र कॉलेज का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेज दूसरी बार राष्ट्रीय मूल्यांकन परिषद द्वारा लगातार ए ग्रेड प्राप्त होने वाला छत्तीसगढ़ का एकमात्र निजी महाविद्यालय है। यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को स्वायत्तता हेतु आवेदन प्रस्तुत करता है, जिसे मानव संसाधन भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा स्वायत्त महाविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है। कॉलेज के अध्यक्ष ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे गरिमामयी पद पर रहते हुए एडीएन बाजपेई से स्वायत्त घोषित करने की अपेक्षा थी परंतु उन्होंने अड़ंगा लगाया हैं जो निराशा जनक हैं। कॉलेज की प्राचार्य अंजू शुक्ला ने कहा कि कॉलेज के खिलाफ जो दुष्प्रचार किया जा रहा है वह गलत है। वही छात्रों ने भी इसे दुर्भावना पूर्ण बताते हुए कहा कि डीपी विप्रो कॉलेज हमेशा छात्र हित में काम करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles