डॉ उज्जवला कराडे शहर के सभी वार्डों में अपनी पहुंच बनाने महीने भर से लगातार कर रही जनसंपर्क .. आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क जारी

बिलासपुर / आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ करीब एक महीने से घर घर जाकर के जनसंपर्क अभियान चला रही है जिसमें डॉ उज्वला कराडे महीने भर में शहर के अधिकतर वार्डों में जनसंपर्क कर चुकी हैं और विधानसभा के अधिकतर मतदाताओं तक अपनी पहुंच बना चुकी है शहर के बाकी बचे वार्डों में भी जनसंपर्क कर अपनी पहुंच बनाने के लिए डॉक्टर उज्वला कराडे लगातार अथक प्रयास कर रही है

इसी कड़ी में आज डॉक्टर उज्वला कराडे प्रदेश संयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में शहर के वार्ड नंबर 61 पंडित देवकीनंदन नगर में जनसंपर्क किया…,

जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर उज्वला कराडे उनके साथियों ने वार्ड वासियों को दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को बताया और आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए विनती की ताकि जो सुविधा दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी दे रही है वही सुविधा बिलासपुर व छत्तीसगढ़ वासियों को भी मिल सके…

डॉ उज्ज्वला कराडे ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों में आम आदमी पार्टी के प्रति काफी उमंग उत्साह नजर आ रहा है और शहर वासी इस बार एक नए विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को काफी पसंद कर रहे हैं उनका दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी..

आज जनसंपर्क के दौरान युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष -देवेंद्र कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष-नेहा अली , वार्ड अध्यक्ष-आजम मिर्जा, सह वार्ड अध्यक्ष -प्रियंका रवानी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles