Homeहमर बिलासपुरडोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में एक बार फिर बड़ा हादसा

डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में एक बार फिर बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार दोपहर मंदिर के पहाड़ी पर स्थित रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर गिर गई. हादसे के दौरान ट्रॉली पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे. हादसे में सभी नेताओं को चोटें आई हैं. इस हादसे में भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल रोपवे संचालन को तत्काल रोक दिया गया है

.जानकारी के मुताबिक, मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा पहुंचे थे. दोनों रोपवे के जरिए दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया, अचानक रोपवे ट्रॉली रोप से टूटकर गिर गई. हादसे में पूर्व मंत्री पैकरा को हल्की चोटें आई है. वहीं भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments