Homeहमर बिलासपुरड्राई फ्रूट्स गोदाम में रहस्यमयी आग—लाखों का नुकसान, कारण बना पहेली

ड्राई फ्रूट्स गोदाम में रहस्यमयी आग—लाखों का नुकसान, कारण बना पहेली

शुक्रवार सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच व्यापार विहार स्थित सोंथलिया एजेंसी के सामने भावेश ट्रेडर्स के ड्राई फ्रूट्स गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही महापौर पूजा विधानी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे घटना को लेकर संदेह गहराता जा रहा है।ड्राई फ्रूट्स के गोदाम में न तो कोई ज्वलनशील पदार्थ था और न ही खाद्यान्न सामग्री, ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर आग भड़की तो कैसे?

इस रहस्यमयी घटना को लेकर स्थानीय व्यापारी भी चिंता में हैं और संदेह की निगाह से मामले को देख रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments