Homeहमर बिलासपुरड्रॉप आउट बच्चों की समीक्षा कर संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से जिला...

ड्रॉप आउट बच्चों की समीक्षा कर संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के नोडल अधिकारियों की बैठक।

आरटीई के तहत निःशुल्क एडमिशन के बाद स्कूल ड्राप आउट करने वाले बच्चों की संख्या विगत 5 वर्षों से बढ़ी हुई हैं। जिसकी समीक्षा कर इस बढ़त संख्या को रोकने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 131 नोडल अधिकारियो की बैठक ली। शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क एडमिशन के बाद भी बड़ी संख्या में बच्चे बीच में ही स्कूल ड्रॉप आउट कर रहे हैं, ऐसे में शिक्षा विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ गई है।

इस संबंध में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने सुबह 11 बजे दयालबंद के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में जिले के 131 नोडल अधिकारियों की बैठक ली। जिस दौरान उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों में ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों का लिस्ट नोडल अधिकारियों से मंगाया गया। जिसमें 3963 बच्चों के द्वारा ड्रॉपआउट किया गया हैं। बच्चों के द्वारा ड्रॉपआउट के इस बढ़त संख्या को रोकने नोडल अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ, डीडीओ और उनके द्वारा निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments