
बिलासपुर :- गुरुनानक ढाबा में पैसों की मांग को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों पर चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में शामिल चार आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है।प्रार्थी कुशल माखीजा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था कि 17 और 18 अगस्त की रात आरोपियों ने ढाबे में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और पैसों की मांग की। रकम नहीं देने पर उन्होंने मारपीट कर ढाबे का कांच का दरवाजा तोड़ दिया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों अंकित तिवारी, छोटू उर्फ हितेश कश्यप, निखिल चंद्राकर, अनिल सोनी उर्फ डोम और एक नाबालिग को पकड़ा। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, वहीं नाबालिग को बाल न्यायालय भेजा गया है।


