Homeहमर बिलासपुरतखतपुर शराब दुकान में जेब कटाई करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार पुलिस...

तखतपुर शराब दुकान में जेब कटाई करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी से 4000 रुपये नकद किया बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देशी शराब दुकान में जेब कटाई की वारदात को अंजाम देने वाला एक शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी ने शराब दुकान में लाइन में खड़े एक व्यक्ति की जेब से 13,000 रुपये पार कर दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित अरुण कुमार सिंगरौल, उम्र 45 वर्ष, निवासी पचबहरा ने 30 मई को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शराब दुकान में लाइन में खड़ा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 13,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने IPC की धारा 304 एवं BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।संदेह के आधार पर आरोपी सिकंदर अली , निवासी चाटीडीह थाना सरकंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके पास से 500-500 रुपये के आठ नोटों सहित कुल 4000 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तखतपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments