तखतपुर स्कूल में एसिड हमले की घटना, दोषी छात्र को 20 जनवरी तक निलंबित

तखतपुर नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डाल दिया जिससे छात्र को गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। कक्षा 11वीं के छात्र ईशा राज के पिता पी बेनेट ने बताया कि उसका बेटा ईसा राज आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्र है 8 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था प्रेक्टिकल करते हुए वक्त कक्षा 11वीं के ही छात्र ने साथी छात्र ईशा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया गया जिनके कारण वह झुलस गया।

इस संबंध में पी बेनेट ने बताया कि संस्था में कई बार घटनाएं घटती है, पर अभिभावक को प्राचार्य से शिकायत करते के बावजूद कोई कठोर कदम नही उठाए जाते। पालक ने कार्यवाही की मांग की है। बीईओ कामेश्वर बैरागी ने कहा कि बच्चे के ऊपर एसिड डालने की जानकारी अभी प्राप्त हुई है। अभी मीटिंग के कारण बाहर हुं। स्कूल के प्राचार्य से इस विषय में जानकारी लिया जाएगा। तो वहीं प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने कहा कि 11 वीं के साइंस के विद्यार्थी ईसा राज के ऊपर प्रैक्टिकल करते वक्त एसिड डालने की शिकायत के बाद दोनों बच्चों के अभिभावकों के मध्य चर्चा कर बच्चे को समझाइश देकर दोषी छात्र को 20 जनवरी तक रेस्टीगेट किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles