तमनार में अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा प्लास्टिक के टुकड़े से खुली गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतक का साथी ही हत्यारा निकला, जिसने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी।घटना 9 मार्च की रात की है, जब चौकीदार लखन उर्फ धरभईया चौधरी का शव अगले दिन खेत की मेड़ पर मिला था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए 4-5 अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की कहानी सुनाई, लेकिन जांच के दौरान उसके बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को शक हुआ।वैज्ञानिक जांच के दौरान मृतक के मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े ने केस को नया मोड़ दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में उसने लखन के साथ मारपीट की, टार्च से हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए कपड़े जला दिए और झूठी कहानी रच दी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि प्रोफेशनल जांच से इस गंभीर मामले का खुलासा किया गया है और पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles