Homeहमर बिलासपुरतहसीलदार को उसके ही चेम्बर में बाबू ने कर दी पिटाई…बाबू निलंबित….मचा...

तहसीलदार को उसके ही चेम्बर में बाबू ने कर दी पिटाई…बाबू निलंबित….मचा हड़कंप….

जांजगीर चाम्पा/ जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यालय के बाबू ने तहसीलदार की उसके चेम्बर में ही पिटाई कर दी, मामला आज दोपहर की है,तहसीलदार बजरंग साहू ने
घटना की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराई, मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी आशीष मालु के खिलाफ धारा 294,506,332,322 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,,

बजरंग कुमार साहू जांजगीर तहसील में तहसीलदार के पद में है, आज सुबह से अपने कार्यालय में काम काज कर रहे थे, और दोपहर 2 बजे करीब कार्यालय में पदस्थ रीडर आशीष कुमार मालु से किसी काम के विषय में पूछ ताछ की, जिससे आशीष ताव में आ गया और तहसीलदार से निलंबित करने के लिए कहा, लेकिन निलंबन की कार्रवाई नहीं करने का कहने पर आशीष कुमार मालु ने टेबल ने रखे प्लास्टिक के पानी बॉटल फेक कर तहसीलदार को मारा और कक्ष से बाहर निकल गया, थोड़ी देर बाद फिर आशीष तहसीलदार के चेम्बर में धुसा और लात घुसे से मारपीट शुरू कर दी,जिसके बाद तहसीलदार ने हल्ला किया और आसपास के कर्मचारी बीच बचाव करने पहुचे, मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आशीष कुमार मालु फरार हो गया,

उच्च अधिकारियो को मारपीट की जानकारी देकर तहसीलदार ने कोतवाली में की शिकायत

ऑफिस के रीडर द्वारा अचानक किए गए हमला की जानकारी तहसीलदार बजरंग कुमार साहू ने उच्च अधिकारियो को दी और कोतवाली पहुच कर लिखित आवेदन दिया, आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार बजरंग कुमार साहू का डाक्टरी मुलाहिजा कराया और एफ आई आर दर्ज कर लिया है,,

आरोपी की तलाश जारी,

एडिशनल एस पी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बजरंग कुमार साहू कि रिपोर्ट पर आरोपी आशीष कुमार मालु के खिलाफ धारा 294,506,322,323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपी कि तलाश शुरू कर दी गई है,

ब्रेकिंग जांजगीर चांपा,,

तहसीलदार से मारपीट करने वाले आशीष मालू को किया निलंबन,,,,

अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने किया सिविल सेवा आचरण नियम 3और 7के तहत् किया निलंबन की कार्यवाही,,,,

कल मीटिंग के दौरान तहसीलदार से किया था चेंबर में मारपीट,,,,

आशीष मालू के खिलाफ थाना में हुआ था फिर,,,,

आरोपी सहायक ग्रेड 3 मारपीट के बाद हो गया है फरार,,,,

फरार आरोपी का पुलिस कर रही है खोजबीन,,,,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments