तालाब में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी पहचान अब तक अधूरी, हत्या की आशंका – प्रेम प्रसंग पर फोकस

कोटा थाना क्षेत्र के घोड़ा मार गांव में रविवार सुबह तालाब में युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश तैरती मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जहां उसकी हालत देखकर हत्या की आशंका और गहरा गई।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं हो सकी है, हालांकि स्थानीय लोगों ने उसके बारे में कुछ अनुमान लगाए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे तालाब में फेंका गया हो। मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और लोकेशन को भी खंगाला जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक केस में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है, जिस पर पुलिस विशेष रूप से फोकस कर रही है। एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि घटना के हर बिंदु की गहराई से जांच की जा रही है। कॉल रिकॉर्ड्स, संदिग्धों की गतिविधियों और अन्य तकनीकी सबूतों की भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों में भय और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles