Homeहमर बिलासपुरताला तोड़कर एक्टिवा चोरी, आरोपी मुकेश यादव गिरफ्तार, 40,000 की एक्टिवा बरामद

ताला तोड़कर एक्टिवा चोरी, आरोपी मुकेश यादव गिरफ्तार, 40,000 की एक्टिवा बरामद

रामकृष्ण नगर मोपका में रहने वाले रमेश कुमार रात्रे के घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर रखे एक्टिवा को 6 से 8 अक्टूबर के बीच किसी ने चोरी कर लिया था। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी दौरान उसे सूचना मिली कि बंधवा पारा सरकंडा निवासी मुकेश यादव इस चोरी के एक्टिवा मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है । हमराह स्टाफ ने उसके ठिकाने पर जाकर उसे धर दबोचा तो उसके पास से चोरी गई एक्टिवा क्रमांक सीजी 12 BPZ1659 बरामद हुई । उसी ने रमेश रात्रे के घर का ताला तोड़कर चोरी किया था। उस रात उसने घर की अलमारी में सोने चांदी के जेवर भी तलाशे लेकिन नहीं मिलने पर एक्टिव ही साथ ले आया। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹40,000 कीमती एक्टिवा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments