Homeहमर बिलासपुरतिफरा की सीसी रोड में दो साल में ही पड़ी दरारें, निर्माण...

तिफरा की सीसी रोड में दो साल में ही पड़ी दरारें, निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर भैरव मंदिर के पास बनी सड़क धंसी, स्थानीयों में नाराजगी

बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में भैरव बाबा मंदिर के पास नगर निगम द्वारा दो साल पहले बनाई गई सीसी रोड अब भ्रष्टाचार की मिसाल बन गई है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई यह सड़क महज दो साल में ही जगह-जगह से टूटने और धंसने लगी है, जिससे स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं।यह सड़क तिफरा मुख्य मार्ग को बस्ती से जोड़ने के लिए बनाई गई थी, जिससे लोगों को पक्के रास्ते की सुविधा मिले। शुरुआत में लोगों में सड़क को लेकर उत्साह था, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि एक साल के भीतर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी।स्थानीयों का कहना है कि जिस सड़क को 15 साल तक टिकाऊ होना चाहिए था, वह दो साल में ही बेकार हो गई। सड़क में पड़ी बड़ी दरारें और धंसी सतह साफ इशारा करती हैं कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है।अब हालत ये है कि सड़क की परतें उखड़ रही हैं और यह जल्द ही पूरी तरह जर्जर होकर राहगीरों के लिए खतरा बन सकती है। लोगों ने नगर निगम से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है और उम्मीद जताई है कि इस भ्रष्टाचार को जल्द उजागर कर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments