तिफरा-सिरगिट्टी जोन क्रमांक 2 में विधायक धरमलाल कौशिक और महापौर द्वारा निरीक्षण

बिलासपुर जोन क्रमांक 2 के तिफरा-सिरगिट्टी क्षेत्र में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक और महापौर पुजा विधानी ने नगर निगम के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत और पेयजल आपूर्ति जैसे नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक कौशिक के साथ नगर निगम के जोन आयुक्त प्रेवश कश्यप, एमआईसी सदस्य केशरी इंगोले तथा निगम अयुक्त अमीत कुमार भी उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें जलभराव, कचरा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट की समस्या प्रमुख थीं। विधायक कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करें और कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न हो। उन्होंने साफ कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। वार्ड निरीक्षण के अंत में विधायक ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए और भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन मिलकर क्षेत्र की समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करेंगे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles