प्रसिद्ध रसायन शास्त्र के ज्ञाता, उद्यमी एवं शिक्षक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती को सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को तिलक नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभिन्न आयोजन हुए, जिसमे भैया बहन के बीच विज्ञान पहेली, विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रयोग, चित्रकला और पत्र वाचन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।



विज्ञान मॉडल में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें चंद्रयान की प्रस्तुति दी गई और बताया गया कि विज्ञान के क्षेत्र में यह एक अद्भुत प्रयोग है, तो वहीं पर्यावरण को लेकर जागरूकता के संबंध में बच्चों ने बड़े ही अच्छे ढंग से प्रस्तुति दी। मॉडल के जरिए बताया गया कि किस प्रकार पर्यावरण प्रदूषण को वृक्षारोपण द्वारा रोका जा सकता है। उन्होंने इसके जरिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश भी दिया।



