तीज मिलन समारोह में हुई विविध स्पर्धा

धार्मिक आस्था वाले भारत देश में त्योहारों को धूमधाम से मनाने की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है, यही वजह है कि सावन और भादो महीने की समय आयोजित होने वाले त्योहारों को लोग खुशी और उमंग के साथ मनाते हैं ।इसी कड़ी में रविवार को गोडपारा समुदाय भवन में नामदेव समाज विकास परिषद के तत्वाधान में समाज की महिलाओं के लिए तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें बिलासपुर संभाग कि समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस दौरान महिलाओं के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया तो इसमें भाग लेने वाले महिलाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए ,इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता आती है ।और समाज के विकास को भी मदद मिलती है, महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और आने वाले समय में समाज को और किस तरह से बेहतर बनाना है इस पर भी विचार विमर्श किया गया ।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि निश्चित तौर पर ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित होने चाहिए जिससे सामाजिक दृष्टिकोण से भी समाज के द्वारा सामाजिक कार्य में भी अपनी सहभागिता निभाई जाए इस पर सुझाव भी आमंत्रित किए गए |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles