थाना तोरवा अंतर्गत अलग-अलग तीन मंदिरों से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नगदी 700 रु बरामद कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी शंकर नगर मोहन बिल्डिंग निवासी समीर बर्मन है जिसके द्वारा पूर्व में मां नष्टी भवानी मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चोरी किया गया था, यह बात पूछताछ में खुद आरोपी ने स्वीकार किया है। इस तरह पुलिस ने आरोपी से केवल 700 ही बरामद किया है।जबकि आरोपी के द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसने बाकी रकम को खर्च कर दिया है। समीर बर्मन ने माँ नष्टी भवानी मंदिर से जहां ₹1000 की चोरी की थी तो वही लक्ष्मी नारायण मंदिर से उसने एक बार 5000 और दूसरी बार ₹7000 चोरी किए थे।




