Homeहमर बिलासपुरतीन माह से नहीं मिला ग्रामीणों को राशन,हो रही समस्या,ग्रामीणों ने की...

तीन माह से नहीं मिला ग्रामीणों को राशन,हो रही समस्या,ग्रामीणों ने की शिकायत,नहीं हुआ समाधान

तीन माह से ग्रामीणों को पीडीएस का राशन नहीं मिलने से समस्या खड़ी हो गई है। मामला सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लाक के अंडा ग्राम का है,, जहां पूर्व में ग्राम पंचायत के द्वारा चयनित विक्रेता द्वारा, पीडीएस दुकान का संचालन किया जा रहा था,,! ग्राम में 575 परिवार राशन कार्ड धारी हैं,जिनको मार्च में कुछ परिवार एवं अप्रैल एवं मई माह का लगभग 75 प्रतिशत परिवार को राशन नहीं मिला पाया है। जिसके चलते ग्रामीणों को अब भोजन के लिए चावल नहीं मिल रहा है,! ग्राम के अधिकतर लोग भूमिहीन एवं रोजी मजदूरी करने वाले लोग है ,, जो पीडीएस दुकान से प्राप्त चावल के भरोसे अपना भरन पोषण करते हैं,! अब इनके पास समस्या खड़ी हो चुकी है।

तीन माह से हितग्राहीयों को राशन नही बंट पा रहा है और फुड अफसर को पता तक नही है। जब तीन माह बाद इस संबंध में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत किया,,,,मौके पर जांच किया गया ! तब जा कर पता चला की ग्राम पंचायत आण्डा मे, 145 क्विंटल चावल,शक्कर 3.39 क्विंटल,नमक 3 क्विंटल की कमी पाई गई है। इस संबंध में पूर्व में एस डी एम द्वारा पीडीएस दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है,,,,जिसके संबंध में जवाब देते हुए संचालक गण के द्वारा कमी स्वीकार करते हुए अनियमितता राशन को जमा करने की बात स्वीकार किया गया है। हालांकि एक बार फिर विरोध के बाद अब उम्मीद है कि इन ग्राम वासियों को उनके हक का राशन मिलेगा जिससे उन्हें राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments