Homeहमर बिलासपुरतीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर...

तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम 5:00 बजे थमा। अब सिर्फ घर घर जाकर प्रचार प्रसार कर सकेंगे।

तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम 5:00 बजे थम गया। लोकसाभ चुनाव का मतदान सात मई को होगा। रविवार शाम से सभा, रोड शो बंद हो गए, अब सिर्फ घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में हो रहा है।दो चरण का मतदान हो चुका है। वहीं तीसरे चरण का मतदान 7 मई को है। इसमें बिलासपुर लोकसभा के साथ राज्य की सात सीटों में एक साथ वोटिंग होगी। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान के दो दिन पहले पांच मई को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार-प्रचार पर प्रतिबंध लग गया। इससे पहले रविवार को सभी पार्टिया सुबह से प्रचार प्रसार में लगी रही । वार्डों में ढोल बाजे के साथ हाथों में दल के झंडे लेकर समर्थक घर-घर पहुंचे और अपनी अपनी पार्टियों के लिए समर्थन मांगा।

चुनाव शुरू होने के 48 घंटे पहले प्रचार प्रसार थम जाता है, हालांकि उसके बाद उम्मीदवार आमसभा, रोड शो, बाइक रैली नहीं कर सकते है। अंतिम दिन का पूरा उपयोग करने के लिए एक रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं। इधर उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को साधने के लिए समाज के लोगों के साथ बैठक की रणनीति बनाई गयी है। ताकि उनके माध्यम से समाज के लोगों को साध कर वोट हासिल किया जा सके।

लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए रविवार शाम से प्रचार प्रसार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी केवल सीमित संख्या में घर-घर जाकर समर्थन मांग सकते हैं, तो वही सभी बाहरी प्रत्याशियों को भी रविवार शाम 5:00 बजे के बाद जिला छोड़ने का आदेश दे दिया गया है ताकि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन हो। इधर पूरे शहर को पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments