Homeहमर बिलासपुरतेज गर्मी के चलते चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग ड्राइवर ने...

तेज गर्मी के चलते चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, ट्रेलर जलकर खाक

बिलासपुर के नेशनल हाईवे स्थित पेंड्रीडीह बायपास पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चंद मिनटों में पूरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त ट्रेलर ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली।आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और हाई टेंपरेचर के कारण ट्रेलर में आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रेलर पूरी तरह जल गया। वहीं, आग की वास्तविक वजह की पुष्टि के लिए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आई और लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments