रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने विद्युत पोल को ठोकर मारते हुए सवारी से भरे ऑटो और 4 वाहनों को बुरी तरह ठोकर मारते हुए नाले में जा घुसी। इस घटना में जहां कार और नो पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहन और ऑटो क्षतिग्रस्त हुए वहीं ऑटो चालक,ऑटो में सवार बच्चों से लेकर बड़े तक को चोटें आई।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

रेलवे स्टेशन के पास प्रमुख रेलवे स्टैंड के पास उस समय अफरा तफरी का माहौल मच गया। जब एक तेज रफ्तार कार ने विद्युत खंबे से टकराते हुए सवारी से भरे ऑटो को ठोकर मार दी। इतना ही नहीं, वो नो पार्किंग में खड़े चार दो पहिया वाहनों को रौंदते हुए नाले में जा घुसी। गौरतलब है कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। अलग-अलग क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गवा दी तो कुछ जीवन भर के लिए अपाहिज हो गए। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई। हालांकि ऑटो चालक सहित ऑटो में सवार कुछ लोग घायल जरूर हुए हैं। आपको बता दे की बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 4 की ओर से बुधवारी बाजार की ओर जा रही कार जिसे महिला चला रही थी, आचानक कार अनियंत्रित हो गई और ऑटो से ठोकर मारते हुए वहां लगे बिजली के खंभे से टकराते हुए पार्किंग स्टैंड की गाड़ियों को ठोकर मारते हुए नाले में जा घुसी।



इस हादसे में ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार महिला दो बच्चे और पुरुष यात्रियों को चोटे आई है। इसके साथ ही ऑटो चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफ़रा तफरी मच गई। तत्काल घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि वहां लगे बिजली का खंबा मुड़ गया जिसके चलते यहां पर शॉर्ट सर्किट भी हुआ और बिजली बंद हो गई। वहीं कुछ समय तक यहां करंट का प्रवाह भी आसपास दौड़ने लगा। हादसे के वक्त मौके पर ना तो तोरवा पुलिस पहुंची और ना ही आरपीएफ के जवान। हादसे के बाद आसपास के लोगों और ऑटो चालकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला ऑटो चालक एयर बच्चियों को अस्पताल दाखिल कराया वहीं कार चल रही महिला इस दौरान रोते बिलखते माफी मांगती नजर आई।


